फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   103 personnel absent from training

प्रशिक्षण से फिर अनुपस्थित हुए 103 कार्मिक

Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
103 personnel absent from training
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएवी इंटर और डिग्री कॉलेज में रविवार को तीन पलियो में 5328 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। तीनों पलियो में 103 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश कि अनुपस्थित कार्मिक 14 अप्रैल को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रथम पाली प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। 14 अप्रैल को भी अनुपस्थित पाए जाने पर उन पर एफआईआर एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कार्मिकों से अपील की कि प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दें। प्राय: देखा जा रहा है कि एक बेंच पर चार लोग अपने मतदान टोली के साथ बैठ रहे हैं। आपस में परिचय कर एक बेंच पर दो लोग ही बैठे। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। इसी के साथ थे परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह द्वारा मतदान कार्मिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed