फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   102-108 ambulance workers who went on strike were sued

हड़ताल पर गए 102-108 एंबुलेंस कर्मियों पर मुकदमा

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
102-108 ambulance workers who went on strike were sued
पुलिस लाइन गेट पर प्रदर्शन करते एंबुलेंस पायलट और ईएनटी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सरकारी एंबुलेंस 102-108 व एएलएस के पायलट व ईएनटी के कार्य बाहिष्कार के चलते पूरे प्रदेश में मरीजों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। शासन स्तर पर कुछ कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब जिले में भी सेवा प्रदाता कंपनी के मैनेजर द्वारा हड़ताल पर गए कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहीं सभी एंबुलेंस को स्वास्थ्य महकमे ने मंगलवार की रात ही देवखरी से पुलिस लाइन परिसर में लाकर खड़ा करा दिया गया है। बुधवार की सुबह एंबुलेंस कर्मियों से चाभी व मोबाइल भी जमा कर लिया गया। इसके साथ ही रोडवेज के चालकों के माध्यम से एंबुलेंस के परिचालन की व्यवस्था का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

जिले में कुल 105 सरकारी एंबुलेंस है। जिसमें 51 एंबुलेंस 108 की तो 52 एंबुलेंस 102 की है। वहीं दो एएलएस ( एडवांस लाइफ सपोर्ट ) एंबुलेंस है। एएलएस सेवा को विभाग ने अब अपने हाथ में ले लिया है। जिसके चलते सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ने एएलएस एंबुलेंस पर तैनात अपने कर्मचारियों को हटा दिया। जिसके विरोध में सभी 102-108 एंबुलेंस के पायलट व ईएनटी रविवार की रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार पर चले गए है। रविवार की रात से जिले में तैनात कर्मी अपनी एंबुलेंस को भंवरनाथ के पास देवखरी गांव में सड़क किनारे खड़ी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार को शासन ने एंबुलेंस कर्मियों के कार्य बहिष्कार पर कार्रवाई की शुरूआत कर दिया। जिसके तहत दर्जन पर कर्मियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मंगलवार की रात से ही जिले में भी कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में सेवा प्रदाता कंपनी के मैनेजर ने कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मियों के संगठन के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा व सेवा प्रदाता कंपनी के लोग पुलिस की मदद से रात में ही सभी एंबुलेंस को देवखरी से पुलिस लाइन लाकर खड़ा करा लिया। इतना ही नहीं बुधवार को पायलट व ईएनटी से मोबाइल व गाड़ी की चाभी आदि लेकर चार्ज भी छीन लिया गया है। एंबुलेंस का परिचालन बंद होने से तीमारदार व मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस पर स्वास्थ्य महकमा रोडवेज से कुछ चालकों की व्यवस्था कर एंबुलेंसों के परिचालन की कवायद में जुटा है। दोपहर के बाद कुछ एंबुलेंसों का परिचालन भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

जिले में कार्य बहिष्कार पर गए एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ सेवा प्रदाता कंपनी के मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। सभी एंबुलेंस पुलिस लाइन में खड़ी कराने के साथ ही मोबाइल व चाभी भी ले लिया गया है। एंबुलेंसों का संचालन रोडवेज के चालकों के माध्यम से बुधवार को दोपहर बाद से शुरू करा दिया गया है। वहीं शासन स्तर पर वार्ता का क्रम भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आईएन तिवारी, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed