फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आयकर विभाग ने की छापेमारी

आयकर विभाग ने की छापेमारी

Wed, 27 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग ने की छापेमारी
आजमगढ़। आयकर विभाग ने मंगलवार को चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। रात 12 बजे तक टीम रामेश्वर प्रसाद सर्राफ के दोनों प्रतिष्ठानों से अभिलेख में दर्ज माल का मिलान करती रही। इसके बाद पूरी टीम संस्कार बिग शापिंग माल पहुंची और सुबह साढ़े सात बजे तक अभिलेख और माल में मौजूद कपड़ों का मिलान किया। इसके बाद टीम के सदस्य अभिलेख लेकर चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे आयकर विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने रामेश्वर प्रसाद सर्राफ के दोनों प्रतिष्ठानों के अभिलेख और माल का रात 12 बजे तक मिलान किया। इसके बाद टीम के सदस्य अभिलेख अपने साथ लेकर संस्कार माल पहुंचे। जहां एक टीम पहले से ही माल और अभिलेख का मिलान करने में जुटी हुई थी। बाकी सदस्य भी इस कार्य में जुट गए। इस तरह सुबह साढ़े सात बजे तक अभिलेख और माल के मिलान का कार्य पूरा हुआ। इसके बाद टीम के सदस्य दुकान के अभिलेख अपने साथ लेकर गए। इस दौरान टीम ने संस्कार ज्वैलर्स में भी रखे आभूषणों के दस्तावेज जांचे। संस्कार बिग शापिंग माल के प्रोपराइटर शिरीष रूंगटा ने कहा कि इस बारे में वे कुछ नहीं कहेंगे। वहीं, सर्राफ के एक प्रतिष्ठान से काफी मात्रा में चांदी बरामद होने की चर्चा जोरों पर रही, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। आयकर आयुक्त गोरखपुर नित्यानंद ठाकुर ने बताया कि आजमगढ़ में तीन प्रतिष्ठानों पर आय से अधिक इनकम का मामला पकड़ा गया है। अभी कैलकुलेशन की जा रही है। जितना इनकम अधिक पकड़ा जाएगा। उस पर पेनाल्टी तीनों प्रतिष्ठानों पर लगाई जाएगी। तीनों प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने पेनाल्टी चुकाने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed