{"_id":"5c5dbf12bdec22737548b2b1","slug":"101549647634-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर फटने से मालटारी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर फटने से मालटारी की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में गुरुवार रात्रि गरज-चमक के साथ बारिश होने के साथ बिजली व्यवस्था चरमरा गई। मालटारी (मिर्जापुर) विद्युत उपकेंद्र के मेन सप्लाई का ब्रेकर फटने से गुरुवार की रात दो बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते 200 गांवों प्रभावित हुए। शुक्रवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
गुरुवार रात दो बजे उपकेंद्र मालटारी (मिर्जापुर) के मेन सप्लाई का ब्रेकर फट गया। इसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तहसील क्षेत्र के मालटारी, अंजानशहीद, भदांव, कुदारन तिवारी,बासगांव, करसौली, मिर्जापुर, पकवाइनार, जमीन मोहम्मदपुर, पारीपट्टी राजूपट्टी, गडेरीपट्टी, कुदारन तिवारी, देवापार, जोगियावीर सगड़ी, रामगढ़, करसौली, तुरकौली ,कालिकापुर सहित 200 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पूरे क्षेत्र में अंधेरा फैल गया। आटा चक्की से लेकर छोटे-मोटे उद्योग भी बंद ठप हो गए। वहीं, एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया मेन सप्लाई का ब्रेकर फट गया था। इसे ठीक कर दिया गया है। शाम तक विद्युत आपूर्ति बाहल कर दी जाएगी।
धमाके साथ जली केबल, बिजली गुल
मेजवां। फूलपुर के 132 केवी पावर स्टेशन से 33/11 पावर सब स्टेशन को जोड़ने वाली हैवी केबल गुरुवार की रात लगभग एक बजे धमाके के साथ जल गई। इसके चलते पावर स्टेशन से जुड़े फूलपुर नगर समेत सैकड़ों गांवों की बिजली 18 घंटे से अधिक समय तक गुल रही। बिजली न होने से लोग पानी के लिए परेशान रहे। केबल जोड़ने का कार्य दिनभर चलता रहा । केबल ब्लास्ट के दौरान इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के डर गए। नार्थ, ईस्ट, साउथ, वेस्ट फीडरों को आपूर्ति की जाने वाली बिजली बाधित रही। जेई नितिन शेखर ने बताया कि केबल जोड़ने का कार्य चल रहा है।