फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसानों को नहीं मिल रही गन्ना पर्ची, आक्रोश

किसानों को नहीं मिल रही गन्ना पर्ची, आक्रोश

Thu, 13 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिल रही गन्ना पर्ची, आक्रोश
मेजवां/अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के कई गन्ना तौल कांटो पर पर्ची उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसान अपना गन्ना बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हो रहे हैं। पर्ची न मिलने और गन्ना तौल न होने पर खेत से गन्ना खाली नहीं हो पा रहा है। इसके कारण किसानों रबी की फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। सर्वे के समय अधिकतर बिचौलिए अपने करीबी लोगों की अधिक भूमि का सर्वे करा लिए। इससे सही किसानों को पर्ची नहीं मिल पा रही है। किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। अली अंसार, राजेश, अब्बास ने बताया कि सर्वे के दैरान गन्ने के खेत का सर्वे कराया गया था। अभी तक पर्ची नहीं मिली है। इस संदर्भ में एसडीएम ललित कुमार ने बताया कि तौल कांटों की मौके पर जांच की जाएगी। नियमानुसार अगर कार्य नहीं किए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार फुलवरिया के नाम से गन्ना तौल केंद्र खुला है। केंद्र पर किसान गन्ना लेकर हफ्ते भर से परेशान है। ट्राली में पड़ा गन्ना सूख रहा है। बिचौलियों की मिलीभगत से घटतौली और कम रेट में गन्ना खरीदा जा रहा है। बाहर के गन्ने को खरीदा जा रहा है, लेकिन आसपास के किसान परेशान हैं। 24 घंटे के तौल न होने पर किसान धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। किसान हनुमन्त सिंह, जोगेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, रिंकू सिंह, बेचन सिंह आदि का कहना है कि सीसीओ और बिचौलियों की मिलीभगत से 345 की जगह 250 से 280 में गन्ना खरीद जा रहा है। घटतौली भी की जा रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर गन्ना सही नहीं तौला गया तो धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। एसडीएम ललित कुमार का कहना है कि शीघ्र ही निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


क्रय केंद्र पर लटका ताला, किसान परेशान
अहरौला। धान खरीद के लिए क्षेत्र में पीसीएफ की ओर से हांसामतलूबपुर साधन सहकारी समिति को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। पिछले कई दिनों से क्रय केंद्र का ताला नहीं खुल रहा है। किसान समिति का चक्कर लगाकर वापस लौट रहे हैं। कई किसान अपना नंबर आने की बारी का इंतजार कर रहे हैं। खरीद नहीं होने से किसान बिचौलियों को अपना धान बेच रहे हैं। वहीं, संबंधित अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन देकर अपना पिंड छुड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, संदीप सिंह, राहुल यादव, गजेंद्र सिंह, लक्ष्मी चौबे ने बताया कि हम लोगों ने धान बेचने के लिए नंबर लगाया है। कई दिनों से क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं, केंद्र का ताला ही नहीं खुल रहा है। किसानों का कहना है क्रय केंद्र के प्रभारी सुधीर सिंह को फोन भी लगा रहे हैं, लेकिन उनका नंबर उठ नहीं रहा है। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं। दो दिन केंद्र पर तौल करते हैं, इसके बाद कई दिनों तक नदारद रहते हैं। किसानों को अपने धान को औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचना पड़ रहा है। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि लखनऊ में मीटिंग में हूं। लौटते ही हांसामतलूबपुर क्रय केंद्र के प्रभारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed