फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मां कालरात्रि की आराधना को उमड़ा आस्था का सैलाब

मां कालरात्रि की आराधना को उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 16 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मां कालरात्रि की आराधना को उमड़ा आस्था का सैलाब
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को मां के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लग रहे मां के जयकारों से जिला गूंज उठा। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन देवी मां के दरबार में भक्तों की भीड़ रही। सभी ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। घंटा घडिय़ाल और मां के लग रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज ब्लाक के सिधौना गांव में स्थित मां सिद्धेश्वरी देवी का मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। नवरात्र के सातवें दिन मां के दरबार पूजन-अर्चन को भक्त उमड़ पड़े। सिधौना गांव के मध्य मां भगवती का मंदिर है। करीब 600 साल पुराने इस मंदिर के इतिहास में देखें तो पता चलता है कि मां ने रियासत के बंटवारे के लिए आपस में भिड़े दो भाइयों के दिलों की दूरी कम करने के लिए यहां समाधि ली थी। इसके बाद क्षेत्र में सुख और समृद्धि कायम रखने के लिए क्षेत्रवासियों के सामने चमत्कार पर चमत्कार करती रहीं। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मां शीतला धाम पर नवरात्र के सातवें दिन भी मां के भक्तों का तांता लगा रहा। पूजन-अर्चन कर महिलाओं ने कढ़ाही चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed