{"_id":"5bc4dbd9bdec22699d5ac247","slug":"101539627993-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में लगी आग, 70 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में लगी आग, 70 लाख का नुकसान
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में स्थित सत्यम इंडस्ट्रीज में सोमवार की दोपहर शार्टसर्किट से आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड के जवानों ने अथक प्रयास कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। बाजार में हुई इस घटना से आसपास के लोग सहम गए थेे।
बिंद्राबाजार निवासी सुनील गुप्ता का बाजार में ही सत्यम इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। यहां पर कुर्सी, मेज, सोफा, बेड, चारपाई, फोन के गद्दे, प्लाईबोर्ड आदि का सामान तैयार कर उसकी सप्लाई करते हैं। इस फैक्ट्री में करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी काम भी करते हैं। सोमवार की दोपहर शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। तेज धुआं और लपटें उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया तो अन्य लोगों को जानकारी हुई। बाजार के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। साथ फायर ब्रिगेड के सूचना दी। जानकारी होने के करीब आधा घंटे में फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार, 70 लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।