फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कैंडिल मार्च निकाल सीरिया में की जा रही कार्रवाई पर जताया विरोध

कैंडिल मार्च निकाल सीरिया में की जा रही कार्रवाई पर जताया विरोध

Sat, 03 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च निकाल सीरिया में की जा रही कार्रवाई पर जताया विरोध
मुबारकपुर। सीरिया में अमेरिका और रूस द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लायंस हेल्प क्लब ने मुबारकपुर प़ुलिस चौकी से कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर इस कार्रवाई की निंदा की।
विज्ञापन

मुहम्मद सुलेमान शम्सी ने कहा कि सीरिया जैसे निहत्थे देश पर हो रही बमबारी से मासूमों का कत्लेआम हो रहा है। औरतों और बच्चों के साथ खून की होली खेली जा रही है। जिससे इंसानियत शर्मिंदा हो रही है। यह किसी देश का कानून नहीं है कि निहत्थे और मासूमों पर जुल्म ढ़ाया जाए। कार्यकर्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र से मांग किया कि सीरिया में बेगुनाहों पर की जा रही काईवाई को तत्काल बंद कराया जाए। जुलूस और प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष मुबारकपुर को सौंपा। जुलूस पुलिस चौकी से निकलकर छोटी अर्जेंटी, बड़ी अर्जेंटी, रोडवेज, अली नगर, कटरा मुहल्ला होते हुए पूरा दुल्हन मुहल्ले में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर जफ़ऱ अख़्तर, अबुहाशिम, शकीब अनवर, मुहम्मद शोएब, राशिद लतीफ़, मुहम्मद आसिफ़, अब्दुर्रहमान, मुहम्मद वासिफ, शारिक निजामी, हाजी अब्दुल मुक्तदिर, हाजी सुलेमान शम्सी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed