फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लगातार कोर्ट न चलने पर भड़के वादकारी, प्रदर्शन

लगातार कोर्ट न चलने पर भड़के वादकारी, प्रदर्शन

Thu, 25 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
लगातार कोर्ट न चलने पर भड़के वादकारी, प्रदर्शन
निजामाबाद। कई वर्षों से लगातार कोर्ट न चलने से परेशान वादकारियों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वादकारियों का कहना है कि कभी अधिकारियों के न होने तो कभी अधिवक्ताओं के हड़ताल पर होने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। वहीं, कोर्ट न चलने के लिए एसडीएम ने अधिवक्ताओं के प्रस्ताव को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील न्यायालय पहुंचने वादकारियों ने सुनवाई न होने पर प्रदर्शन किया। वादकारियों का कहना था कि उपजिलाधिकारी के नहीं होने से कोर्ट कई वर्षों से नहीं चल रही है। वादी निर्मला निवासी बड़हरिया ने बताया कि वो तकरीबन पांच वर्षों से लगातार तहसील का चक्कर काट रही हैं। पांच वर्षों में सिर्फ दो से तीन दिन कोर्ट चला है। बुद्धसेनपुर निवासी बुधिराम और धर्मराज, महुआर निवासी बद्री, भवानीपुर निवासी रामचेत ने बताया कि वादकारी पांच साल से तहसील आते हैं और अधिवक्ताओं को फीस देकर चले जाते हैं। कभी अधिवक्ता हड़ताल पर होते हैं तो कभी उपजिलाधिकारी नहीं होते। इस दौरान वादकारियों ने उच्च अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


तहसील में लंबित हैं 1140 मामले, अधिवक्ता नहीं दे रहे सहयोग
निजामाबाद। एसडीएम वागीश कुमार शुक्ल ने बताया कि दो माह से मैं निजामाबाद तहसील में हूं। मैंने कई बार प्रयास किया कि तहसील में कोर्ट का सही ढंग से चले, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल से एक दिन भी कोर्ट नहीं चल पाई है। राजस्व परिषद ने निर्देशित किया है कि पांच वर्षों से पुराने मुकदमों को 31 मार्च 2018 तक निस्तारित किया जाए। इसके बाद भी कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। देश-प्रदेश में कहीं समस्या होने पर अधिवक्ता प्रस्ताव देकर काम बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
वादकारी लगातार मुकदमों के संबंध में तहसील के चक्कर काट रहे हैं। एसडीएम की ओर से तारीख दे दी जाती है। अधिवक्ताओं और अन्य के उत्पीड़न के खिलाफ एसोसिएशन संघर्ष जारी रहेगी। -रणविजय राय, पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed