{"_id":"5a2d770c4f1c1bee688c0df0","slug":"101512929036-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सांस्कृतिक प्रोगाम प्रस्तुत कर बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सांस्कृतिक प्रोगाम प्रस्तुत कर बांधा समा
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सैदवारा स्थित सनबीम स्कूल में शनिवार रात वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक विजय भूषण और विशिष्ट अतिथि सनबीम के डायरेक्टर हर्ष मधोक और प्रिंसिपल अर्चना सिंह रहीं। स्कूल के बच्चों ने 15 सांस्कृतिक प्रोगाम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत हर्ष मधोक और प्रिंसिपल अर्चना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बच्चों ने गणेश स्तुति आरम्भ है प्रचंड है से शुभारंभ किया। प्ले ग्रुप, नर्सरी, केजी और अपर के बच्चों ने वेलकम डांस कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नृत्य और गीत के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन पर ऐसी प्रस्तुति दी की लोग सोचने पर विवश हो गए। शिव तांडव की प्रस्तुति 15 बच्चों ने देकर पांडाल को शिवमय बना दिया। सूफी गीत दमादम मस्त कलंदर की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे। पुलिस उप महानिरीक्षक विजय भूषण ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की।संचालन शिक्षक मनोज पांडे, रिया यादव, संदुस रहमान, हिमांशु जायसवाल, श्रेया और प्रगति ने किया। इस मौके पर दीप एडुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष भोला प्रसाद साव, डायरेक्टर प्रभात गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रमा साव वंश गोपाल, विश्वप्रकाश, राकेश, पूजा शर्मा, आराधना, पूजा सिंह, शिखा, कंचन, नवनीत मौजूद थे।