फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   इमाम हसन का ताबूत देख रो पड़े अजादार

इमाम हसन का ताबूत देख रो पड़े अजादार

Sun, 19 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
इमाम हसन का ताबूत देख रो पड़े अजादार
मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के दसमड़ा गांव स्थित मरहूम सैयद नौशे हसन के अजाखाने से शनिवार रात जुलूसे अजा निकाई गई। इस दौरान हजरत इमाम हसन का ताबूत की जियारत निकालते सभी लोग रो पडे। अजादारों ने सीनाजनी कर मातम किया।
विज्ञापन

शायरे अहलेबैत वसीउल हसन उर्फ गुड्डू फूलपुरी, फराज, अदनान ने पेशख्वानी की। वसीउल हसन ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की। मौलाना वसी हसन खां, मौलाना नजर मुहम्मद जैनबी दिल्ली, मौलाना मासूम रजा कैफी ने मजलिस को खिताब किया। नौहाख्वां मुद्स्सिर जौनपुरी, मुहम्मद अब्बास हरदोई, जहीर अब्बास मुम्बई ने गम भरा नौहा पेश किया। अन्जुमन गुलशने इस्लाम, अंजुमन जाफरिया, अंजुमन गुनचए नासिरूल अजा, अजुमन कारवाने हैदरी, अंजुमन अजाए हुसैन, अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन गुलशने अब्बास ने नौहा पेशकर और सीनाजनी कर मातम किया। अध्यक्षता मुहम्मद हाशिम, निजामत सहर अरशी जौनपुरी और मुहम्मद मियां ने संयुक्त रूप से किया। नौहा और मातम का सिलसिला रात भर चला। जुलूस का समापन रविवार भोर में किया गया। जैगम अब्बास और कुमैल मेहदी ने सभी अजादारों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed