फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगी मनौती

मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगी मनौती

Fri, 22 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगी मनौती
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां के भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी माता का पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उधर निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम, मां पाल्हमेश्वरी धाम सहित अन्य क्षेत्रों में मां के दरबार में दर्शन-पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान घंटा-घडिय़ाल और मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र मां मय हो गया है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन घरों में नौ दिनों तक व्रत रहने वाले भक्तों ने %या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:। का मंत्रोच्चार कर मां की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी मंदिर में सुबह से मां के भक्तों का तांता लगा रहा। निजमाबाद संवाददाता के अनुसार मां शीतला धाम पर पांचवें दिन भी भजन-कीर्तन चलता रहा। लोगों ने मत्था टेक और सुबह आरती के बाद भक्तों में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नगर में स्थापित मां की प्रतिमाओं के दर्शन को भीड़ लगी रही। उधर मां पाल्हमेश्वरी धाम पर भी भक्तों की भीड़ रही। फूलपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पडा। मंदिरों में बज रहे घंटा-घड़ियाल और जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नवयुवक क्रांति दल की ओर से शंकरजी तिराहा मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम में तमेले जैसा दृश्य था। सुबह से ही मंगला आरती शुरू हो गई।
विज्ञापन

आजमगढ़। हरिहरपुर में स्थित मां शीतला मंदिर पर गुरुवार को देवी जागरण का आयोजन किया गया। भोजपुरी लोक गीत गायक लाडो मद्धेशिया ने च्हमहू भजनियां गाइब हे मइया, राउर चरनियां मेंज् देवी गीत सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय प्यारे ने देवी गीत च्हे भइया चुनरी मंगाई ला, चला माई दुआरीज् सुनाकर भक्ति से सराबोर कर दिया। देवी जागरण में दीपराज मिश्र, विपुल मिश्र, हृदय मिश्र, सनी मिश्र ने भी देवी गीत सुनाया। कार्यक्रम में जयहिंद, मनोज, विकास, संदीप मिश्र, राहुल, विशाल मिश्र, चंदन मिश्र, घनश्याम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed