फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुख्यमंत्री के जाते ही विस्थापितों ने लगाया जाम

मुख्यमंत्री के जाते ही विस्थापितों ने लगाया जाम

Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जाते ही विस्थापितों ने लगाया जाम
लाटघाट। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को हरैया विकास खंड के गंगा गौरी महाविद्यालय रामनगर कुकरौंछी में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उड़ा वैसे ही बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों ने भदौरा ढ़ाले पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान विस्थापितों ने आपदा राहत वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हरैया विकास खंड के गंगा गौरी महाविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया और चलते बने। एक तरफ मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित कर थे वहीं दूसरी तरफ निबियहवा ढ़ाले पर बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। जबकि दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के जाते ही भदौरा ढ़ाले पर लोगों ने फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के नेतृत्व में महुला गढ़वल बांध पर हाजीपुर के पास चक्काजाम कर दिया। लोगों ने लेखपाल और कानूनगो पर राहत सामग्री के वितरण में धांधली का आरोप लगाया। गोपाल निषाद ने कहा कि विस्थापितों के साथ राहत सामग्री वितरण में धांधली हो रही है। जो पात्र हैं उन तक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा रही है। लेखपाल और कानूनगो अपने चहेतों में राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। वहीं बाढ़ संघर्ष समिति के लोगों ने आपदा प्रभावित गांवों घर-घर राशन पहुंचाने की बात कही। लगभग दो बजे लगाया जाम अधिकारियों के न आने पर आधे घंटे बाद स्वत: ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed