फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवाओं और किसानों को साधने का प्रयास

युवाओं और किसानों को साधने का प्रयास

Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
युवाओं और किसानों को साधने का प्रयास
आजमगढ़। रामनगर कुकरौछी के गंगा गौरी महाविद्यालय में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संबोधन से युवाओं और किसानों को साधते नजर आए। उन्होंने 10 लाख युवाओं को कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित कर नई औद्योगिक नीति बनाकर रोजगार देने की बात कही तो किसानों को गेहूं की तरह की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 15 रुपये प्रति क्विंटल देने की बात कही।
विज्ञापन

अपने 17 मिनट के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री युवाओं और किसानों को साधते नजर आए। कहा कि पहले की सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं को रोजगार की तलाश में प्रदेश से पलायन करना पड़ता था। लेकिन इस वर्ष प्रदेश के 10 लाख युवाओं को कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित कर उन्हें प्रदेश में ही रोजगार दिलाया जाएगा। प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का 31 मार्च 2016 तक का 36 हजार करोड़ का फसली ऋण माफ किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों से सीधा खरीदा गया। उन्हें समर्थन मूल्य 1625 रुपये के अतिरिक्त 10 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान सीधे उनके खाते में किया गया। इस बार धान का समर्थन मूल्य कामन के लिए 1550 और ए ग्रेड के लिए 1590 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति और महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने स्टैंडअप योजना संचालित की है। इसके अंतर्गत प्रत्येक बैंक शाखा इस वर्ग के एक-एक व्यक्ति को 10 लाख से एक करोड़ तक का ऋण देगी। सांसद नीलम सोनकर ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed