{"_id":"599f228e4f1c1bad328b4951","slug":"101503601294-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सर्वेक्षण कर सीएम बाटेंगे राहत सामाग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सर्वेक्षण कर सीएम बाटेंगे राहत सामाग्री
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल में घाघरा नदी कहर बरपा रही है। बाढ़ के पानी से करीब 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। ज्यादातर लोग घरबार छोड़कर बंधे पर शरण लिए हुए हैं। बाढ़ के हालात देखने व राहत पहुंचाने शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और शनिवार को सीएम आदित्यनाथ योगी यहां पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही रामनगर गांव में स्थित गंगा गौरी विद्यालय में बने मंच से लोगों को संबोधित करने के बाद राहत सामग्री बांटेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम का ताबड़तोड़ कार्यक्रम लगने की वजह से गुरुवार की शाम ही प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन से पूर्व गुरुवार को ही देवारा में डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने डेरा डाल दिया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री के साथ-साथ उनके अन्य सुविधाओं का भी ध्यान दिया गया। इसके अलावा सीएम और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के लिए रामनगर गांव में स्थित गंगा गौरी विद्यालय के बगल में हेलीकाप्टर उतरने के लिए हेलीपैड तैयार करवाया गया। जबकि विद्यालय परिसर में भव्य मंच बना है। यह मंच गरुवार से ही पुलिस और पीएसी के हवाले कर दिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य देवारा पहुंचेंगे। बाढ़ पीड़ितों का हाल लेने के बाद बांटे गए राहत सामग्रियों और खामियों के विषय में अधिकारियों से वार्ता करेंगे। डिप्टी सीएम के जाने के बाद शनिवार को सीएम आदित्यनाथ योगी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सीएम गंगा गौरी कालेज में बने मंच से लोगों को संबोधित करेंगे। पंडाल में करीब 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। संबोधन के बाद सीएम दस से पंद्रह पीड़ितों को राहत सामाग्री बांटेंगे। इसके बाद रवाना हो जाएंगे।