फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे डाक सेवक

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे डाक सेवक

Fri, 18 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे डाक सेवक
आजमगढ़। चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत डाकसेवकों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। डाकसेवकों की हड़ताल के कारण पूरे जनपद की डाक व्यवस्था चरमरा गई है। डाकघर में पूरी तरह से कामकाज ठप है। स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री आदि करने में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। हड़ताल के दौरान डाकसेवकों द्वारा जगह-जगह मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की जा रही है।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील के अंबारी, माहुल, दीदारगंज, पुष्पनगर आदि जगहों के डाक सेवक गुरुवार को दूसरे दिन मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे। डाक सेवकों ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। डाक सेवकों का कहना है कि सातवें वेतन आयोग और जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को आईजीडीएस के सुझाव के साथ लागू करने,12 घंटे के बजाए आठ घंटे की ड्यूटी, पेंशन व्यवस्था बहाल करने और टारगेट के नाम पर डाक सेवकों का उत्पीड़न बंद करने जैसे मुद्दों पर सरकार को जम कर कोसा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। । इस मौके पर शोभनाथ यादव, रतन लाल श्रीवास्तव, देव नरायन यादव, हरिश्चंद्र यादव, हुन्नर राम, सुशीला पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, शिव प्रसाद यादव आदि डाक सेवक मौजूद रहे। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के समर्थन में गुरुवार को स्थानीय डाक सेवकों ने उपडाकघर रानी की सराय गेट के सामने चार सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रामदुलार यादव, तेजप्रताप, राजेश, उमाशंकर, रविभूषण, राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र, रामानंद, रामजतन,शारदा मौर्य आदि उपस्थित थे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वाधान में अतरौलिया डाकघर के कर्मचारी दूसरे दिन भी डाक घर पर ताला लगाकर हड़ताल पर रहे। हालांकि डाककर्मी डाक घर के बाहर मौजूद थे मगर कोई कार्य नहीं किया। इस मौके पर शिवम सिंह, क्रांती सिंह, मनोज मौर्य, हरिप्रकाश, ऋषिकेश, वीरेंद्र कुमार, रफीक अहमद, राजीव सिंह, ओमप्रकाश यादव, राज नयन यादव, उमेश सिंह, रामचंद्र आदि उपस्थित थे। वही पवई में चार सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल में रमाशंकर पांडे, पारस नाथ, जयप्रकाश यादव, राम बदन, संतलाल, अशोक कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश, सविता देवी, राम लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed