{"_id":"595d2d314f1c1ba61e8b47d2","slug":"101499278641-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए महिलाओं ने ठेकमा ब्लाक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए महिलाओं ने ठेकमा ब्लाक पर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। गांव में शौचालय, नाली खड़ंजा बनावने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को राजेपुर गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। बाद में मांगों का ज्ञापन प्रभारी बीडीओ नंदलाल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
राजेपुर गांव में शौचालय, नाली-खड़ंजा, राशन कार्ड आदि बनवाने की मांगों को लेकर ठेकमा ब्लॉक के राजेपुर गांव की महिलाएं बुधवार को चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष रामचेत चौरसिया के नेतृत्व में ब्लॉक पहुंची और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि दो साल से गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए। गांव में शौचालय न बनने से गांव की महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। रास्तों पर गंदगी का अंबार लगने से पैदल चलना भी मुश्किल है। महिलाओं ने बताया कि गांव में कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। उन्हें आवास दिया जाए। इस संबंध में प्रभारी बीडीओ नंदलाल ने बताया कि महिलाओं की समस्या सुनी गई है और जल्द कार्यवाही होगी। वही ग्राम विकास अधिकारी परमानंद पांडे का कहना है कि राजेपुर गांव में 150 शौचालय की सूची भेजी गई है। जल्द सभी लोगों को शौचालय मिल जाएगा।