फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 thousand passengers are dependent on two water coolers...they are also providing hot water

Azamgarh News: दो वाॅटर कूलर के भरोसे 10 हजार यात्री...वे भी दे रहे गर्म पानी

Wed, 02 Apr 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
10 thousand passengers are dependent on two water coolers...they are also providing hot water
आजमगढ़। परिवहन निगम के यात्रियों की सुविधाएं दिए जाने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। इस समय गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद यात्रियों को रोडवेज बस स्टेशन पर जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रतिदिन बस स्टेशन पर आने वाले 10 हजार यात्रियों के लिए मात्र दो वाटर कूलर लगे हैं, वो भी गर्म पानी दे रहे हैं। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो पूरी हकीकत सामने आ गई। ऐसे में यात्रियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखने के लिए शासन ने पहले ही निर्देश जारी किया है। इसके बाद भी शुद्ध पेयजल का संकट बस अड्डे पर खड़ा हो गया है। यहां एक भी हैंडपंप नहीं दिखाई पड़ता है और निगम की टोंटी में गंदा या फिर गरम पानी आता है। उसे यात्री नहीं पीना चाहते। वहीं कुछ साल पूर्व एक वाॅटर एटीएम भी लगाई गई थी, जहां से लोग सस्ते दर से पानी खरीदकर पीते थे लेकिन उसे बंद कर दिया गया है। हालांकि रोडवेज की ओर से रोडवेज के मुख्य द्वारा के पूर्वी छोर पर एक स्टाॅल के पीछे वाॅटर कूलर लगा है लेकिन वह भी गर्म पानी दे रहा है। यही हाल रोडवेज पुलिस चौकी के बगल में एक संस्था की ओर से लगाए गए वाॅटर कूलर का है। वाॅटर कूलर तो चल रहा था लेकिन पानी गर्म ही आ रहा था। ऐसे में यात्रियों को गर्म पानी पीना पड़ रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में वह बोतल वाला पानी खरीदकर पीने को विवश हैं।
विज्ञापन

00

रोडवेज परिसर में दो वाटर कूलर लगे हैं। इन्हें चालू कर दिया गया है। परिसर में कुछ स्थानों पर घड़े में पानी रखवाने की कवायद चल रही है। जल्द ही रखवा दिया जाएगा। - बीआर गौतम, डा. अंबेडकर डिपो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed