फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 flood posts built

Azamgarh News: बनीं 10 बाढ़ चौकियां

Tue, 25 Jun 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
10 flood posts built
आजमगढ़। बरसात से पहले घाघरा किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए तैयारी की गई है। घाघरा के किनारे जनपद में बने 42 किमी लंबे महुला-गढ़वल बांध पर 10 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। पीड़ितों के लिए 20 राहत शिविर भी तैयार किए जा रहे हैं। सभी विभागों को बाढ़ के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बारिश के दौरान सगड़ी तहसील का देवारा क्षेत्र बाढ़ की विभीषिका झेलता है। इसे देखते हुए बारिश से पहले ही प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। घाघरा के किनारे जनपद में बने 42 किमी लंबे महुला-गढ़वल बांध पर 10 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इस चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग और राजस्व कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो ग्रामीणों एवं प्रशासन के बीच सेतु का काम करते हुए बाढ़ पीड़ितों के इलाज के साथ उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


घाघरा की बाढ़ से हर साल सगड़ी तहसील के 134 गांवों की लगभग 90 हजार की आबादी प्रभावित होती है। बाढ़ के दौरान इन्हें राहत पहुंचाने के लिए कुल 20 राहत शिविर तैयार किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से 551 नाव और नाविकों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज ने इस बार बाढ़ के दौरान मोबाइल एंबुलेंस टीम भी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी के बीमार होने या जहरीले जंतुओं के काटने पर तत्काल अस्पताल भेजकर उपचार कराया जा सके।

आजमगढ़। बाढ़ के दौरान इस क्षेत्र के रहने वाले बहुत से लोगों के पास खाने का सामान भी नहीं बचता है। ये लोग राहत शिविरों में या फिर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेते हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से इनको राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। राहत सामग्री के लिए टेंडरिंग का कार्य चल रहा है।


बाढ़ को लेकर हमारी ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। बाढ़ चौकियां स्थापित हो गई हैं। इन पर कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया गया है। बाढ़ आने पर बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया जाएगा।

- आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed