{"_id":"681515c860b0a812e0057d2c","slug":"10-discount-will-be-available-on-the-fares-of-12-ac-buses-of-the-district-till-september-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-130949-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिले की 12 एसी बसों के किराये में सितंबर तक मिलेगी 10 % की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिले की 12 एसी बसों के किराये में सितंबर तक मिलेगी 10 % की छूट
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन निगम की एसी बसों के किराये में 10 फीसदी की छूट की मियाद बढ़ा दी गई है। अब यात्रियों को 30 सितंबर तक यह रियायत मिलेगी। जिले से चलने वाली 12 बसों में यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी। निगम ने यह निर्णय लाभ में होने की स्थिति को देखते हुए लिया है। इससे भीषण गर्मी में भी यात्रियों को कम किराये में एसी बसों से यात्रा का लाभ मिलता रहेगा।
जिल में आजमगढ़ डिपो की तीन एसी बसें हैं, जो लखनऊ के लिए चलती हैं। इसी तरह डॉ. अंबेडकर डिपो की चार एसी बसें लखनऊ, बलिया डिपो की चार एसी बसें हैं। इसमें से दो लखनऊ व दो प्रयागराज के लिए चलती हैं। मऊ डिपो से एक बस लखनऊ के लिए चलती है। प्रतिदिन इन बसों से सैकड़ों लोग सफर करते हैं। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि परिवहन निगम की एसी बसों के किराये में 10 फीसदी की छूट की मियाद बढ़ा दी गई है। अब यात्रियों को 30 सितंबर तक यह रियायत मिलेगी। निगम ने यह निर्णय लाभ में होने की स्थिति को देखते हुए लिया है। इससे भीषण गर्मी में भी यात्रियों को कम किराए में एसी बसों से यात्रा का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों की मांग पर दोबारा इसकी मियाद 21 मार्च और उसके बाद 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई, जिससे यात्रियों को खासी छूट मिलती रही। वहीं अब इसे 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। बताया कि किराये में कमी का निर्णय परिवहन निगम के लाभ की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।