फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.70 Lakh robbed from Bankmitra

दिनदहाड़े बैंकमित्र से 1.70 लाख की लूट

Fri, 14 Aug 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
1.70 Lakh robbed from Bankmitra
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अटेहरा बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंकमित्र को असलहा सटा कर 1.70 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना के समय बैंकमित्र यूबीआई अतरैठ से पैसा निकाल कर वापस लौट रहा था। लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के साथ ही अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और पीडि़त से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अतरौलिया के रिठिया गांव निवासी मिथलेश कुमार पुत्र विश्वनाथ बैंकमित्र है। वह अटेहरा बाजार के पास अपनी दुकान खोल रखी है। शुक्रवार को दिन में 12 बजे वह यूनियन बैंक की अतरैठा शाखा पर पैसा निकालने पहुंचा। यहां उसने अपने खाते से 70 हजार रुपये निकाला। इसके साथ ही अपने मित्र वीरेंद्र बेलदार पुत्र धुनषधारी निवासी मकनहा का एक लाख रुपये लिया। कुल 1.70 लाख रुपये वह बैग में रखकर बाइक से अपनी दुकान के लिए निकला। अभी वह अटेहरा बाजार के पास ही पहुंचा था कि पीछे से काली रंग की बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और असलहा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने मिथलेश के पास से रुपये रखा बैग, आधार कार्ड व बैंक चेकबुक को छीन लिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। एसपी ग्रामीण सिद्धाथ ने बताया कि बैंक मित्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तीन टीमें लुटेरों की तलाश में लगा दी गई है। जल्द ही इस लूटकांड का पुलिस खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed