{"_id":"5d9f21868ebc3e93bb4c703e","slug":"1-5-lakhs-prize-crook-laxman-died-in-encounter-partner-absconding-azamgarh-news-vns4881544167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख का इनामी लक्ष्मण मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख का इनामी लक्ष्मण मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण करते डीआईजी मनोज तिवारी।
- फोटो : AZAMGARH
कटानी बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक प्रधान की हत्या करने जा रहा डेढ़ लाख रुपये का इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव गुरुवार की सुबह सात बजे महराजगंज थाने के महरूमपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया, जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया। लक्ष्मण के पास से एक पिस्टल बरामद हुई। बदमाश के खिलाफ आजमगढ़, आंबेडकर नगर, संतकबीर नगर, मऊ, गोरखपुर आदि जिलों में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास के 38 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। लक्ष्मण का गिरोह इन दिनों गोरखपुर के बदमाश श्री प्रकाश शुक्ला की तर्ज पर घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह को रात करीब दो बजे मुखबिर ने फोन कर सूचना दी कि कप्तानगंज के रहने वाले एक प्रधान को कई दिनों से धमकी दी जा रही हैं। बदमाश गुरुवार को उसकी हत्या करने वाले हैं। इस सूचना पर एसपी ग्रामीण थानों को अलर्ट करते हुए स्वाट टीम के साथ क्षेत्र में निकल गए और तलाशी ली जाने लगी। बदमाशों का लोकेशन मिलने पर महराजगंज के महरूमपुर से बनकटा के लिए निकलने मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। सुबह करीब सात बजे एक बाइक पर सवार दो लोग हेलमेट लगाए हुए आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। भागने के चक्कर में लक्ष्मण गिर गया और फायरिंग करने लगा जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। लक्ष्मण की गोली से स्वाट टीम का सिपाही सुरेंद्र यादव घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं। उसे चार गोलियां लगीं। पुलिस घायल लक्ष्मण को जब तक अस्पताल ले जाती उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। लक्ष्मण यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने के पद्मपुर गांव निवासी रिटायर डीआईजी जेपी सिंह के चचेरे भाई बैंक मैनेजर रविंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी थी और उसके साथी डाक्टर को गोली मारी थी। एसपी ने बताया कि लक्ष्मण यादव पर डीआईजी आजमगढ़ की ओर से 50 हजार और आईजी लखनऊ की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लक्ष्मण यादव आजमगढ़ पुलिस और एडीजी वाराणसी द्वारा जारी टापटेन के बदमाशों की सूची में शामिल था।
--
आजमगढ़ पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। बदमाश जिस तरह की भाषा समझें उसी भाषा में जवाब देने की पुलिस को छूट दी गई है। जिसका परिणाम रहा कि डेढ़ लाख रुपये का इनामी बदमाश ढेर हुआ। कानून से किसी को खिलवाड़ की इजाजत नहीं। - मनोज तिवारी, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र

महराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये बदमाश के बारे में जानकरी लेते एसपी त्रिवेण?- फोटो : AZAMGARH

महराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गया इनामी बदमाश।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन