{"_id":"9be55f72-c17f-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"azam-khan-criticized-mp-varun-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वरुण ने मुसलमानों के लिए घटिया भाषा का इस्तेमाल किया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वरुण ने मुसलमानों के लिए घटिया भाषा का इस्तेमाल किया'
बदायूं/ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि राज्य सरकार भाजपा सांसद वरुण गांधी को भड़काऊ भाषण मामले में क्लीन चिट मिलने की जांच करा रही है।
विज्ञापन
वरुण ने मुसलमानों के लिए घटिया और नीच लोगों की भाषा का इस्तेमाल किया था।
एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सोमवार को यहां आए आजम ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश की जेलों में आतंकवाद के आरोप में बंद लोगों से मुकदमा वापस लेने का सरकार का फैसला गलत नहीं है।
विज्ञापन
बेगुनाहों को सजा नहीं होने दी जाएगी। दोषियों को सजा और बेगुनाहों की हिफाजत सरकार का काम है। देश में बढ़ रही आतंकी घटनाओं के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं जो अयोध्या में छह दिसंबर, 1992 की घटना के लिए दोषी थे।
विज्ञापन
ब्लास्ट के आरोपी खालिद मुजाहिद की पुलिस हिरासत में मौत पर उन्होंने कहा किसी को दोष साबित होने से पहले सजा नहीं मिलनी चाहिए। सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
अमेरिका में एयरपोर्ट पर जांच के नाम पर हुई बदसलूकी पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आईपीएल फिक्सिंग के मामले पर उन्होंने कहा ऐसे खिलाड़ियों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। बढ़ते भ्रष्टाचार के मामले और सुप्रीम कोर्ट की सीबीआई को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा, यह केंद्र सरकार के लिए शर्मनाक है।