{"_id":"7f9f11d8-d38f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"azam-angry-on-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोती-कुर्ता वालों को कुछ नहीं समझते अधिकारी: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोती-कुर्ता वालों को कुछ नहीं समझते अधिकारी: आजम
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में नगर विकास मंत्री मो. आजम खां एक बार फिर भड़क उठे। अफसरों से यहां तक कह दिया कि आप लोग धोतीकुर्ता और पजामा वालों को कुछ नहीं समझते हैं।
विज्ञापन
ऐसा मत समझें, वह भी जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। पर उनके विभाग में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। वह इतना नाराज हुए कि बैठक तक स्थगित कर देनी पड़ी।
अब बैठक 14 जून को होगी। यह सब हुआ योजना भवन में बुधवार को बुलाई गई जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना की राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में।
विज्ञापन
यह कोई पहला मौका नहीं है जब आजम खां अपने मातहतों पर नाराज हुए हैं। इसके पहले वह विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान एक विशेष सचिव पर भड़क चुके हैं।
जेएनएनयूआरएम योजना के तहत सात शहरों में चल रहे काम के दूसरे चरण में क्या-क्या होना है इसके प्रस्तावों पर चर्चा के लिए बुधवार को योजना भवन में संचालन समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसके लिए सदस्यों (जनप्रतिनिधियों) को भी बुलावा भेजा गया था।
विज्ञापन
बैठक निर्धारित समय अपराह्न डेढ़ बजे शुरू हुई। नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने बैठक शुरू होने पर सदस्यों के समक्ष एजेंडा रखा। लखनऊ के सांसद लालजी टंडन को किसी कार्यक्रम में जाना था, सो उन्होंने कहा कि मुझे जल्दी जाना है, इसलिए उन्हें जो कहना है वह कहकर जा रहे हैं।
उनके जाने के बाद भाजपा विधान मंडल दल के उप नेता ने समय पर एजेंडा न मिलने पर आपत्ति उठा दी। कहा कि बैठक की सूचना के साथ ही एजेंडा भी मिलना चाहिए था। न तो समय से एजेंडा मिलता है और न ही कार्यवृत्त।
सदस्य कब एजेंडा पढ़ेंगे और कब चर्चा करेंगे। रीता बहुगुणा जोशी ने भी इस पर सहमति जताई। आजम ने इस पर अफसरों से पूछा कि एजेंडा समय से क्यों नहीं भेजा गया।
अफसर कुछ नहीं बोले, इस पर वह भड़क गए। बोले कि आप लोग धोतीकुर्ता और पजामा वालों को कुछ नहीं समझते हैं।