{"_id":"6aa2fd6caf0594eb550dc007","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-noose-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-158448-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बाबा बाजार। कंदई गांव में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे युवक का शव खेत में रखे छप्पर की बड़ेर से फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान कंदई निवासी राज बक्स यादव (45) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कराई। ग्रामीणों में चर्चा है कि राज बक्स यादव पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। उनका ससुराल पक्ष में जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन