{"_id":"6af35a370a99099054057436","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-while-returning-from-deepotsav-celebrations-ayodhya-news-c-13-1-lko1040-2002936-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दीपोत्सव देखकर लौट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दीपोत्सव देखकर लौट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Tue, 10 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव देखकर लौट रहे कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल (39) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने किसी मित्र के साथ कार से दीपोत्सव में शामिल होने अयोध्या गए थे।
सोमवार शाम अयोध्या धाम से लौटते हुए कैंट के दराबगंज स्थित पेट्रोल पंप पर वह नित्यक्रिया के लिए रुके थे। साथी कार में ही उनका इंतजार कर रहा था। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो साथी ने पंप के कर्मचारियों को जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मोहतसिम शौचालय में बेहोश पड़े थे।
उन्हें रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।