{"_id":"6a566062dc33fc968505c345","slug":"youth-dies-due-to-negligence-of-quack-cmo-forms-inquiry-committee-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-153896-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, सीएमओ ने बनाई जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, सीएमओ ने बनाई जांच कमेटी
Tue, 14 Jul 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मसौधा बाजार में एक झोलाछाप से बवासीर का इलाज कराने गए एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने से संक्रमण फैलने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। सीएमओ ने दो सदस्यीय कमेटी बनाकर मामले की जांच शुरू कराई है।
सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में मसौधा ब्लॉक के सरैया निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने भाई दिनेश वर्मा (22) का इलाज कराने के लिए मसौधा स्थित बंगाली डॉक्टर के पास गए थे। उसे बवासीर की समस्या होने पर कुछ जांच कराकर दवाएं दीं। इसके बाद दिनेश की तबीयत और बिगड़ने लगी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा ले गए।
वहां से चिकित्सक ने एमआरआई जांच कराई और रिपोर्ट देखकर संक्रमण फैलने की बात कहकर चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान दो जुलाई को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बंगाली डॉक्टर की लापरवाही से दिनेश की मौत होने का दावा किया है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश त्रिपाठी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा के अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार को मामले की जांच कर तीन दिन के भीतर आख्या देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।