फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youth beaten, case of fatal attack on eight

Ayodhya News: युवक की पिटाई, आठ पर जानलेवा हमले का केस

Wed, 05 Feb 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 05 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten, case of fatal attack on eight
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र में ब्लॉक कार्यालय के सामने लखनऊ से लौट रहे युवक की जमकर पिटाई किए जाने के मामले में गंभीर धाराओं में आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पिटाई में घायल युवक भाजपा नेता कृष्ण केवल मिश्र के करीबी हैं। जबकि आरोपी सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना के बाद खंडासा चौकी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग गया। घायल को सीएचसी अमानीगंज में प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घायल हैदरगंज थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी विजय प्रकाश तिवारी ने खंडासा पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि वह अपने साथियों महाराजगंज थाना क्षेत्र के मया भीगी गांव निवासी अंगद तिवारी और पूरे खिरई मिश्रा का पुरवा कोतवाली बीकापुर निवासी सुनील मिश्र के साथ लखनऊ से लौट रहे थे। शाम 5:30 बजे ब्लॉक के सामने पहुंचे ही थे, तभी विपक्षी आशीष यादव, सुरेश यादव, देव कृष्ण यादव, धर्मेंद्र यादव, त्रिलोकी नाथ, अभिषेक, विनोद, देशराज व अन्य ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन


जान से मारने की नीयत से सिर पर तमंचे से फायर किया। फायर मिस हो गया। जब वह अपने साथियों के साथ भागने लगे, तभी सभी लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। गालियां देते हुए उनके बाजू को ईंट से कुचल दिया। उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके गले की चेन, जेब से 40,000 रुपये व मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। जान बचाकर भाग रहे थे, तभी आशीष यादव ने उन पर फिर से तमंचे से फायर किया। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed