फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   younger brother killed his sister by attacking her with an axe In Ayodhya

UP News: बहन किसी से प्रेम करती है... जानकारी हुई तो छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला; देखकर दहल गए घरवाले

Sat, 26 Jul 2025 10:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 10:30 PM IST
सार

बहन किसी से प्रेम करती है, जानकारी हुई तो छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। दृश्य देखकर घरवाले दहल गए। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
younger brother killed his sister by attacking her with an axe In Ayodhya
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के अयोध्या में शनिवार को छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार करके बड़ी बहन की हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के मटौली का पुरवा गांव की है। रुदौली सीओ आशीष निगम ने बताया कि गांव निवासी चंद्रभान यादव रौजा गांव चीनी मिल में काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा और एक बेटी बाहर रहकर तैयारी करते हैं। छोटा बेटा और बेटी घर पर ही रहकर पढ़ाई करती थी । शनिवार को चंद्रभान दर्शन के लिए मथुरा गए थे। मां भाग्यमता पशुओं के चारा के लिए भूसा लेने गई थीं। इसी दौरान छोटे भाई ने बड़ी बहन रेनू (22) की हत्या कर दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शशिकांत यादव ने बताया के मामला प्रेम प्रसंग का है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि रेनू किसी लड़के से अक्सर मोबाइल पर बात करती थी। इसका छोटा भाई विरोध करता था। शनिवार सुबह भी फोन पर बातचीत को लेकर भाई-बहन में विवाद हुआ था। इस बीच दोपहर करीब दो बजे घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके रेनू की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed