Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young people will be able to watch episodes from the Ramayana on their mobile phones

Ayodhya News: रामायण के प्रसंगों को मोबाइल पर देख सकेंगे युवा

Wed, 04 Nov 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 04 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Young people will be able to watch episodes from the Ramayana on their mobile phones
मुख्य रास्तों पर बनाए गए तोरणद्वार।
अयोध्या। दीपोत्सव-2026 में इस बार नई पीढ़ी यानी जेन-जी को रामायण की परंपरा से जोड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। सात नवंबर को राम की पैड़ी पर 28 मिनट का मल्टीमीडिया और लेजर शो होगा। इसमें प्रोजेक्शन मैपिंग, 2डी-3डी विजुअल और लेजर लाइट के जरिये रामायण के प्रमुख प्रसंग जीवंत किए जाएंगे। 100 से अधिक भारतीय लोक एवं शास्त्रीय कलाकार भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की गाथा को प्रस्तुत करेंगे। वहीं, पहली बार दर्शक मोबाइल पर ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) तकनीक के जरिये रामायण के पांच प्रमुख दृश्य देख सकेंगे और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

राम की पैड़ी पर होने वाला यह शो आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम होगा। इसके लिए पानी के बीच फ्लोटिंग मंच तैयार किया जा रहा है। इस पर कलाकार लाइव प्रस्तुति देंगे। प्रोजेक्शन मैपिंग, 2-डी-3डी विजुअल, लेजर लाइट और एरियल एक्ट के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों का प्रदर्शन होगा। सौ से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां रामकथा के दृश्यों को सजीव रूप में दर्शकों के सामने पेश करेंगी।
विज्ञापन



मोबाइल स्कैन करते ही सामने आएंगे रामायण के दृश्य
दीपोत्सव को जेन-जी से जोड़ने के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत रामायण के पांच प्रमुख प्रसंगों को 3-डी स्वरूप में मोबाइल पर देखने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर ऐप तैयार किया जाएगा। दर्शकों को निर्धारित स्थान को मोबाइल से स्कैन करना होगा। इसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर रामायण के प्रसंग त्रिआयामी रूप में दिखाई देंगे। इन दृश्यों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच से आठ नवंबर तक होंगे अलग-अलग शो
मल्टीमीडिया शो की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पांच नवंबर को इसके दो ट्रायल शो होंगे। छह नवंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जबकि सात नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। आठ नवंबर को दीपावली के अवसर पर चार शो आयोजित किए जाएंगे। मुख्य प्रस्तुति के अलावा आठ मिनट का लेजर शो और 20 मिनट का प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होगा। नौ नवंबर को अयोध्यावासियों के लिए विशेष ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।

नए माध्यमों के जरिये युवा पीढ़ी को जोड़ना मकसद : जयवीर सिंह
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, आयोजन का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और नए माध्यमों के जरिये युवा पीढ़ी को रामनगरी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और रामायण की परंपरा से जोड़ना है। दीपोत्सव में श्रद्धा, संस्कृति और तकनीक के मेल से अयोध्या का नया स्वरूप दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्य रास्तों पर बनाए गए तोरणद्वार।

मुख्य रास्तों पर बनाए गए तोरणद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed