फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young man dies under suspicious circumstances water plant owner sends body home without informing police

Ayodhya: पानी के प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मालिक ने पुलिस को बताए बिना घर भेजा शव

Thu, 24 Apr 2025 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

अयोध्या के शिव नगर स्थित एक पानी के प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्लांट मालिक ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर भेज दिया। परिजनों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances water plant owner sends body home without informing police
घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या शहर के शिव नगर स्थित साईं नीर पानी प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्लांट के मालिक ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर भेज दिया। इससे नाराज युवक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कैंट क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी रिंकू नामक युवक पानी प्लांट से पानी की सप्लाई का काम पिछले 10 साल से करता था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिजली के करंट से मौत होने की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिवार के सदस्यों और पड़ोस के लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के 37 जिले लू की चपेट में, आज और भी चढ़ सकते हैं मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Kashmir Terror Attack : कानपुर के मृतक शुभम का शव पहुंचने पर भावुक हुआ माहौल, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार


जब फैक्ट्री का मालिक शव लेकर घर पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ आसपास रहने वाले लोग सड़क पर उतर आए। परिवार के सदस्यों ने कहा कि मौत के कई घंटे बाद भी न तो परिवार को जानकारी दी गई न पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शव को घर पहुंचा दिया गया।

मृतक की पत्नी सरिता का कहना है कि रिंकू का किसी से कोई विवाद नहीं था। पड़ोसियों ने कहा कि जिस तरह से शव घर भेजा गया उससे कहीं न कहीं अनहोनी की आशंका है। कई लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed