{"_id":"6acbdb03747762e7d70d68a7","slug":"young-man-attacked-while-cooking-for-a-catering-event-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-160775-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कैटरिंग में खाना बनाने गए युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कैटरिंग में खाना बनाने गए युवक पर हमला
Mon, 12 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। देवकाली बाईपास पर अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने कैटरिंग का काम करने वाले युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घायल युवक मंडलीय अस्पताल दर्शननगर में भर्ती है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तारुन के गौरा गयासपुर चकिया निवासी शिवबाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा राजेश कुमार नौ अक्तूबर को पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय के गांव कृष्णापुर में भागवत कथा के बाद आयोजित भंडारे में रामू कैटर्स के यहां मजदूरी करने गया था। आरोप है कि काम के दौरान कैटरिंग संचालक अर्जुन यादव ने उसे गाली दी।
विरोध करने पर काम से भगा दिया। रात करीब दो बजे देवकाली बाईपास स्थित शराब की दुकान के सामने अर्जुन अपने तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा और राजेश की पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। पिता ने 10 अक्तूबर को पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।