{"_id":"6866a463de155ff3d80630cc","slug":"you-will-get-the-taste-of-awadhi-cuisine-at-chowpatty-on-the-banks-of-saryu-river-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1276165-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू किनारे चौपाटी में मिलेगा अवधी व्यंजनों का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू किनारे चौपाटी में मिलेगा अवधी व्यंजनों का स्वाद
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में सरयू के किनारे चौपाटी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अवधी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने यहां पर 34 नई दुकानों और आवागमन के लिए तीन सीढि़यों का निर्माण कराया है। प्राधिकरण की ओर से जल्द ही नीलामी के माध्यम से इन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
राम मंदिर बनने के बाद से अयोध्या में निरंतर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में निरंतर यहां पर पर्यटन सुविधाओं के विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्राधिकरण और नगर निगम समेत विभिन्न विभागों की ओर से समन्वित उपाय किए जा रहे हैं। इसका मकसद है कि देश-विदेश से यहां रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन अनुभव हो और वे यहां से सुखद स्मृति लेकर वापस लौटें।
इसी कड़ी में विकास प्राधिकरण की ओर से सरयू के गाेंडा पुल के पहले दाहिनी तरफ चौपाटी विकसित की जा रही है। यहां पर 34 नई दुकानों का निर्माण करवाया गया है। दूसरी मंजिल की इन दुकानों तक पहुंचने और फिर नीचे उतरने के लिए तीन सीढि़यां भी बनवाई गई हैं। अब फिनिशिंग का काम करवाया जा रहा है। इन दुकानों को मुख्य रूप से अवधी व्यंजन परोसने के लिए दुकानदारों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि अभी इस स्थान पर लोक निर्माण विभाग को सड़क चौड़ीकरण का काम करना है। इसमें पहले की बनी कुछ दुकाने टूटेंगी। इन दुकानदारों के पुनर्वास के भी इंतजाम किए जाएंगे। इन्हें दूसरी जगह व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की ओर से स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है। चौड़ीकरण के बाद प्राधिकरण की ओर से बचे हुए काम को पूरा कराया जाएगा।