{"_id":"6a85f403fc496068a4018c55","slug":"worship-of-saint-tulsidas-within-the-shri-ram-temple-complex-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-156753-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रीराम मंदिर परिसर में संत तुलसीदास का अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रीराम मंदिर परिसर में संत तुलसीदास का अर्चन
Wed, 19 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम चरित मानस रचकर भगवान राम की पावन गाथा घर घर पहुंचाने वाले गोस्वामी तुलसीदास को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करते हुए अर्चना की गई। बुधवार को राम मंदिर परिसर के श्रद्धालु सुविधा केंद्र (पीएफसी)के समीप स्थापित मानस प्रणेता संत तुलसीदास की प्रतिमा मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तीर्थ क्षेत्र के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, केके तिवारी आदि ने अर्चकों के साथ संत तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विधिवत अर्चना की।
वहीं रामचरित मानस की जन्मस्थली तुलसी चौरा पर मानस जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इससे पहले महंत विवेक आचारी ने गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि तुलसीदास जी केवल कवि नहीं, युगद्रष्टा थे।
उन्होंने भक्ति को लोकभाषा में लाकर जन-जन तक पहुंचाया। वे भक्त भी थे, संत भी थे और समाज सुधारक थे। इस अवसर पर 11 वैदिक आचार्यों व सुंदरकांड पाठ करने वाले आचार्यों को सम्मानित भी किया गया। वहीं तुलसीदास जी की छावनी में महंत जर्नादन दास के निर्देशन में जयंती मनाई गई। पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी तुलसीदास जयंती पर भव्य आयोजन हुआ।