फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   world tallest and most magnificent Ram temple will be built in Australia After construction of Ayodhya temple

सनातन का डंका: अयोध्या के बाद अब इस देश में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर, पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन

Sat, 16 Nov 2024 07:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 07:42 AM IST
सार

विश्व में सनातन का डंका बजेगा। अयोध्या के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में विश्व का सबसे ऊंचा और भव्य राम मंदिर बनेगा। इसके लिए भूमि पूजन पीएम मोदी करेंगे। 

विज्ञापन
world tallest and most magnificent Ram temple will be built in Australia After construction of Ayodhya temple
राम मंदिर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के अब ऑस्ट्रेलिया में विश्व का सबसे ऊंचा भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसका भूमि पूजन अगले वर्ष 2025 में होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 

विज्ञापन


यह मंदिर 150 एकड़ जमीन में 721 फीट ऊंचा और पांच मंजिल का होगा। यही नहीं इस मंदिर का डिजाइन भी वही सख्स तैयार कर रहे हैं, जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर को डिजाइन किया है। गुजरात के मशहूर आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा आस्ट्रेलिया के राम मंदिर को डिजाइन करेंगे। 

विज्ञापन

श्रीराम टेंपल फाउंडेशन करवाएगा निर्माण

राम मंदिर मार्ग में 101 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही सप्तसागर में 51 फीट के भगवान शिव की मूर्ति भी स्थापित होगी। अयोध्यापुरी और सनातन विश्वविद्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। इस मंदिर का निर्माण श्रीराम टेंपल फाउंडेशन करवाएगा। 

विज्ञापन

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2023 को हो चुकी है और अब 2025 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 150 एकड़ में भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा। आस्ट्रेलिया के लोग भी अब भगवान रामलला का दर्शन अपने ही देश में कर सकेंगे। 

विज्ञापन

यह विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर होगा

ऑस्ट्रेलिया के आसपास के देश के लोगों को अब अयोध्या आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया व आसपास के देश के लोग अब पर्थ पहुंचकर भगवान रामलला का दर्शन पूजन कर सकेंगे। श्री राम टेंपल फाउंडेशन के सचिव अमोद प्रकाश कटियार ने बताया कि यह विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे भूमि पूजन

इसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाए जाने की उम्मीद है। यदि 2025 में किसी कारणवश पीएम मोदी का आस्ट्रेलिया दौरा नहीं हो पाता तो विकल्प के रूप में किसी और बड़े नेता से इसका भूमि पूजन करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed