फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Workers should deliver welfare schemes to every home: Swatantra Dev

कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाएं : स्वतंत्र देव

Sun, 28 Apr 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Workers should deliver welfare schemes to every home: Swatantra Dev
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मौजूद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।  - फोटो : संवाद
रुदौली। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता कह रहे हैं कि भाजपा संविधान को खत्म कर देगी, जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक किसी में दम नहीं कि संविधान को छू भी ले। भाजपा की ही देन है कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 का हटना विपक्ष को रास नहीं आ रहा है। सपा और कांग्रेस किसान विरोधी हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री रविवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक घरों में जाकर मोदी और योगी सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली वह धरती है, जब वर्ष 2012 में सपा की लहर थी, तब भी यहां की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई थी। इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अंजनी साहू, अखिलेश रावत, शेखर गुप्त, रामनेवल लोधी, शांती देवी, रघुनंदन चौरसिया व शीतला प्रसाद शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed