फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Women take charge of Sakhi Cafe at Vikas Bhawan

Ayodhya News: विकास भवन में महिलाओं ने संभाला सखी कैफे

Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women take charge of Sakhi Cafe at Vikas Bhawan
अयोध्या। विकास भवन में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने बृहस्पतिवार को सखी कैफे का संचालन संभाल लिया। मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की 14 महिलाएं अब कारोबार के जरिये अपने हुनर को बाजार से जोड़कर आमदनी बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

कैफे में चाय, नमकीन, समोसा और आलू टिक्की समेत अन्य नाश्ते उपलब्ध होंगे। जॉइंट मजिस्ट्रेट आदित्य अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव और उपायुक्त रोजगार सरिता गुप्ता ने समूह की महिलाओं के सहयोग से कैफे का शुभारंभ किया। समूह को सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के तहत 1.15 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इसी पूंजी से महिलाओं ने कैफे का कारोबार शुरू किया है। सखी कैफे को प्रेरणा कैंटीन के रूप में भी विकसित किया गया है।
विज्ञापन

यहां तैयार होने वाले नाश्ते में स्वच्छता और गुणवत्ता को पर ध्यान दिया जाएगा। समूह की सदस्य कंचन सिंह ने कहा कि यह पहल महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर देती है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने कौशल के जरिये अब सीधे बाजार से जुड़ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक सरिता वर्मा ने बताया कि ऐसी कैंटीनों से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ स्थानीय स्तर पर स्वच्छ और किफायती भोजन की सुविधा भी मिलेगी। आने वाले समय में जिले के विभिन्न स्थानों पर ऐसी और कैंटीन खोलने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed