फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman Robbed Shop of Jewelry with Her Lover

Ayodhya News: महिला ने प्रेमी संग लूटे थे दुकान से आभूषण

Fri, 03 Apr 2026 08:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 03 Apr 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Woman Robbed Shop of Jewelry with Her Lover
अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र में मां ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और घटना में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में यह जानकारी दी। यह वारदात गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे हुई थी। यह लूट रुदौली के कोठी बाजार स्थित अग्रवाल परिसर में महेश ज्वेलर्स की दुकान पर हुई थी। एक नकाबपोश महिला ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची थी। उसने गहने देखने के दौरान हार और चेन पसंद करने का नाटक किया। मौका पाकर महिला ने गहने हाथ में लिए, प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर दुकानदार को डराया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गई। बाहर उसका साथी बाइक पर तैयार था, जिस पर बैठकर दोनों भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन




ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे निगरानी कैमरों की मदद से जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सतर्क पुलिस कार्रवाई के चलते मात्र दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पायल कोरी (21 वर्ष) निवासी अहिवरन का पुरवा, थाना बाबा बाजार के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी का नाम राहुल कुमार (21 वर्ष) निवासी पूरे प्रान नेवरा, थाना मवई है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हार, एक चेन मय लॉकेट बरामद किया है। इसके साथ ही एक प्लास्टिक पिस्तौल, बुर्का, पिट्ठू थैला और दो मोबाइल भी मिले हैं। घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, महिला आरोपी ने पैसे की जरूरत के कारण अपने प्रेमी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में कोतवाली रुदौली में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed