{"_id":"6660b1ea516f0eecef01d814","slug":"will-provide-proper-compensation-within-three-months-awadhesh-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-114732-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह के भीतर दिलाएंगे उचित मुआवजा : अवधेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह के भीतर दिलाएंगे उचित मुआवजा : अवधेश
Thu, 06 Jun 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद के सहादतगंज स्थित आवास पर उनका स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
अयोध्या। फैजाबाद सीट से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्यावासियों की दुखती रग पर हाथ रखा। जीत हासिल करने के दूसरे ही दिन प्रेस कांफ्रेंस करके दावा किया कि तीन माह के भीतर जिले में भूमि अधिग्रहण की जद में आए व्यापारियों और किसानों को बाजार दर पर मुआवजा दिलाएंगे। उन्होंने 48 घंटे के भीतर इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया है।
बुधवार को सहादतगंज स्थित आवास पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर अयोध्या की जनता को ठगने और छलने का काम किया है। 10 किलोमीटर की परिधि में बसे कुशमाहा, परसपुर, किशुनदास, माझा आदि गांवों में तमाम योजनाओं के नाम पर विभिन्न पाबंदियां लगाई हैं। जमीन अधिग्रहण के नाम पर हो रहे इस गोरखधंधे को तीन माह के भीतर खत्म किया जाएगा। जिन लोगों की जमीनें कौड़ी के दाम ली गई हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। सरकार बनाने के लिए इस देश की जनता ने बदलाव की आंधी चलाई है, जिसका नतीजा अयोध्या जैसी सीट है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आईं, लेकिन चुनाव के दौरान दर्शन करने आईं। ऐसा कहीं देखने को नहीं मिला। 84 बार मुख्यमंत्री, तीन बार प्रधानमंत्री, कई बार राज्यपाल आए और देश के कोने-कोने से लोगों को यहां लाने का सिर्फ चुनावी मकसद था। जिले की देवतुल्य जनता ने जो उम्मीद की है, उस पर खरा उतरेंगे तभी अपनी जीत मानेंगे। वे बोले कि अवधेश प्रसाद राम तो नहीं हो सकते, लेकिन राम की मर्यादाओं को एक सेवक के रूप में कायम करेंगे।