{"_id":"6aee29a991e90ffae501656a","slug":"will-be-illuminated-by-3-million-lamps-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-162618-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 30 लाख दीपों से जगमगाएगा, 50 डिजिटल स्तंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 30 लाख दीपों से जगमगाएगा, 50 डिजिटल स्तंभ
Sat, 07 Nov 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष अयोध्या का दसवां दीपोत्सव नव भारत की नई अयोध्या का प्रतीक बनेगा। राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। धर्मपथ पर 50 डिजिटल स्तंभ लगाए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रवेश द्वार तक 12-12 फीट ऊंचे ये स्तंभ रामायण के प्रसंगों और डिजिटल प्रकाश शो को प्रदर्शित करेंगे। ये स्तंभ आधुनिक तकनीक और धार्मिक भावना का समन्वय प्रस्तुत करेंगे। रामकथा पार्क, हनुमानगढ़ी, बिरला मंदिर और सरयू ब्रिज सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी भव्य प्रकाश व्यवस्था से सजाया जा रहा है। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सात नवंबर को राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप जलेंगे और धर्मपथ पर डिजिटल स्तंभ चमकेंगे।-संवाद