फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wife's alleged killer will not be released from jail yet

Ayodhya News: पत्नी के हत्यारोपी की अभी जेल से नहीं होगी रिहाई

Sat, 11 Apr 2026 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Wife's alleged killer will not be released from jail yet
अयोध्या। दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति राम अनुज की जेल से रिहाई नहीं होगी। अदालत में आरोपी ने प्रार्थना पत्र देकर जमानत पर रिहा करने की मांग की थी। जिला जज रणंजय कुमार वर्मा ने जमानत का कोई आधार न पाते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कछौली गांव निवासी राम निहाल निषाद की बेटी ऊषा देवी की शादी राम अनुज से हुई थी। विदाई के बाद ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बाइक और जेवर की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर तीन दिसंबर, 2025 को उसे आग लगाकर जला दिया गया। लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में नौ दिसंबर को ऊषा की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के पिता की तहरीर पर पगलाभारी निवासी पति रामअनुज, ससुर राम मूरत, सास राम संवारी, ननद वीरमता व पूनम के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। डीजीसी फौजदारी ने आरोपी पति की जमानत अर्जी का प्रबल विरोध किया और तर्क दिया कि पोस्टमार्टम में ऊषा देवी की मृत्यु जलने से होने की रिपोर्ट मिली है। मृतका का पूरा शरीर जला हुआ था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed