{"_id":"68616d0f97312ed4eb0dd824","slug":"who-among-these-is-cmo-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-131231-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: इसमें से कौन है सीएमओ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: इसमें से कौन है सीएमओ...
Sun, 29 Jun 2025 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दो दिन पूर्व रुदौली से लौट रही स्वास्थ्य विभाग की टीम का एक बाइक सवार पीछा कर रहा था। टीम एक होटल के पास रुकी तो युवक ने पीछे से आकर पूछा इसमें से कौन है सीएमओ टीम ने सीएमओ के न होने की जानकारी दी तो वह चला गया। इसके बाद से अधिकारियों में तरह-तरह की चर्चा है।
नवागत सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने कार्यभार संभालने के बाद से ही अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। कई चरणों में उन्होंने अब तक लगभग 25 ऐसे अस्पताल को पूर्ण या आंशिक रूप से सील कराया है। इसके बाद से ही इससे जुड़े धंधे में लिप्त लोगों के आंख की वह किरकिरी बने हैं।
सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप शुक्ला, डॉ. राममणि शुक्ला और डॉ. वीपी त्रिपाठी एक अस्पताल की जांच के सिलसिले में रुदौली गए थे। वहां से लौटते समय वे लोग चाय पीने रुके तो पीछे से आजमगढ़ के पंजीयन नंबर की एक बाइक से एक युवक आया और सीएमओ के बारे में पूछा। अधिकारियों ने कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया और सीएमओ को ही पूछता रहा। अधिकारियों ने सीएमओ के न होने की बात कही तो वह वापस लौट गया। उन लोगों ने मामले की जानकारी सीएमओ को दी है। सीएमओ डाॅ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।