फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   When the showers of holy Saryu fell from the drone, the devotees were delighted

Ayodhya News: ड्रोन से पड़ीं पवित्र सरयू की फुहारें तो आह्लादित हुए भक्त

Sun, 06 Apr 2025 08:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
When the showers of holy Saryu fell from the drone, the devotees were delighted
अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने रामनवमी पर रामलला के जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे भक्तों पर जब ड्रोन से पवित्र सरयू के शीतल जल की फुहारें पड़ी तो वे आह्लादित हो गए। इस रामनवमी पर पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जिला प्रशासन ने यह अभिनव प्रयोग किया। इस दौरान तकनीक की मदद से देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को अध्यात्म की अनुभूति कराई गई।
विज्ञापन


राम जन्मोत्सव के मौके पर रविवार सुबह से ही राम मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने रामपथ पर दर्शन करने के लिए जा रहे और फिर वापसी कर रहे श्रद्धालुओं पर ड्रोन की मदद से सरयू जल का छिड़काव किया जाता रहा। इसके माध्यम से एक साथ दो काम हुए। पहला हर श्रद्धालु को सरयू जल की फुहारों से भीगने के बाद पवित्रता का अहसास हुआ तो दूसरा जब दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश चुभने लगी तो शीतलता ने थोड़ी राहत भी दी।
विज्ञापन


ड्रोन का संचालन करने वाले मिलिंद राज ने बताया कि यह दुनिया का ऐसा ड्रोन है, जिसने पहली बार रामनवमी के खास मौके पर अयोध्या में सरयू जल लेकर रामभक्तों पर छिड़काव किया। इस ड्रोन पर जय श्री राम का नाम भी अंकित था। यह बालकराम के रंग में रंगा हुआ नजर आया। इस ड्रोन में सरयू जल डालकर लगभग 30 से 35 मिनट तक रामभक्तों पर छिड़काव किया गया। एक ड्रोन में सरयू जल खत्म होने पर दूसरे का उपयोग किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राम जन्मभूमि परिसर के एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि यह ड्रोन कई तकनीकी सुविधाओं से लैस है। इस ड्रोन से जहां एक तरफ श्रद्धालुओं को पवित्र सरयू जल से शुद्ध किया गया, वहीं, दूसरी तरफ सुरक्षा के लिए भी इसका उपयोग किया गया। इस ड्रोन के माध्यम से भक्तों की भीड़ में अराजक तत्वों की निगरानी भी की जाती रही। इस तरह इसका दोहरा इस्तेमाल हुआ।


डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में रामनवमी की पूर्व संध्या पर ही रामभक्तों को सरयू जल की फुहारों से पवित्रता के साथ शीतलता प्रदान करने के लिए ड्रोन का सफल परीक्षण कर लिया गया था। ड्रोन की मदद से सरयू जल का छिड़काव श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल का विषय भी रहा। हर कोई इसे आश्चर्य चकित होकर देखता और भावविभोर होकर इस पल को अपने कैमरों में भी कैद करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed