{"_id":"69e10ed49c40b1155f07c6a1","slug":"wheat-procurement-stalls-due-to-adverse-weather-and-new-regulations-centers-wear-a-deserted-look-ayodhya-news-c-13-jam1008-1694045-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मौसम की मार व नए नियमों से गेहूं खरीद ठप, केंद्रों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मौसम की मार व नए नियमों से गेहूं खरीद ठप, केंद्रों पर सन्नाटा
Thu, 16 Apr 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
भेलसर। बेमौसम आंधी और बारिश ने इस बार गेहूं खरीद व्यवस्था की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। खेतों में तैयार फसल की कटाई और मड़ाई प्रभावित होने से गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नए फार्मर रजिस्ट्री नियमों ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे खरीद लगभग ठप पड़ी है।
रुदौली में विपणन शाखा, पीसीएफ और यूपी एसएस सहित कुल आठ गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। हालांकि, इन केंद्रों पर अपेक्षित खरीद नहीं हो पा रही है। विपणन शाखा के पूरेकाजी और रुदौली केंद्र पर अब तक महज चार किसान ही गेहूं लेकर पहुंचे हैं। यह संख्या बहुत कम है। रुदौली और पूरेकाजी केंद्रों पर अब तक केवल 203 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। अन्य केंद्रों पर कहीं बोहनी हुई है तो कहीं अभी तक शुरुआत भी नहीं हो पाई है। इससे खरीद व्यवस्था की धीमी रफ्तार स्पष्ट दिखती है। किसान भी केंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ हैं।
ग्राम मुतौली निवासी किसान रामबरन ने शनिवार को बताया कि बेमौसम आंधी-बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर कटा हुआ गेहूं तेज हवा से दूसरे खेतों में जा गिरा। बताया कि जब तक गेहूं की मड़ाई नहीं होगी, तब तक क्रय केंद्रों तक अनाज नहीं पहुंचा पाएंगे। यह स्थिति खरीद प्रक्रिया में बड़ी बाधा बन रही है।
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री बनी नई चुनौती
किसानों के अनुसार, अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के गेहूं की बिक्री संभव नहीं होगी। क्षेत्र में सैकड़ों किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई है। ग्राम हलीमनगर के रामबरन, नई सरांय के जाहिद, मुश्काबाद के दुर्गा प्रसाद और प्रमुख वर्मा सहित कई किसानों ने बताया कि पहले ही मौसम की मार झेल रहे किसानों के सामने अब कागजी प्रक्रिया भी बाधा बन रही है। क्रय केंद्र रुदौली के एसएमआई अखिलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल केवल उन्हीं किसानों से खरीद की जा रही है, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी है। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने की अपील की है।