फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wheat Crop Flattened in Fields by Storm and Rain; Farmers Suffer Heavy Losses

Ayodhya News: आंधी-बारिश से खेत में गिरी गेहूं की फसल, किसानों को भारी नुकसान

Sun, 05 Apr 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Apr 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Wheat Crop Flattened in Fields by Storm and Rain; Farmers Suffer Heavy Losses
रामपुर सरधा में जमींदोज गेहूं की फसल।
अयोध्या। जनपद में शनिवार रात अचानक बिगड़े मौसम ने किसानों को व्यापक क्षति पहुंचाई है। बे-मौसम आंधी-बारिश से गेहूं, सरसों, केला जैसी फसलों की भारी क्षति हुई है। तैयार फसलें बारिश और तेज हवा में जमींदोज हो गई। पेड़ व डालियां टूट कर तारों पर गिरने से बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात लोग बिजली का इंतजार करते रहे। रविवार देर शाम तक ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन





मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, खेत में काटकर छोड़ी गई फसल तहस-नहस हो गई। कुचेरा के किसान राकेश शर्मा व मरुई गनेशपुर के राम करन ने बताया कि गेहूं मड़ाई की तैयारी थी, लेकिन अचानक आए आंधी-पानी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने बताया कि शीघ्र ही आंधी व बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा, सरकार के निर्देशानुसार क्षतिपूर्ति की जाएगी। बिजली निगम के एसडीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि आंधी से हुए नुकसान का करीब 70 प्रतिशत मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष 30 प्रतिशत कार्य जल्द पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

हनुमतनगर प्रतिनिधि के मुताबिक, खेतों में गेहूं की फसल उड़कर बिखर गई। रामपुर सरधा के किसान चंद्रमौली सिंह, अखिलेश सिंह, भरत राज वर्मा ने बताया कि सरसों और गेहूं की कुछ फसल कट चुकी थी, जिसकी रविवार को मड़ाई करने की तैयारी थी। शेष फसल खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उड़े छप्पर व टिन शेड
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, गेहूं फसल की कटाई चल रही थी। कई किसानों ने खेत में फसल कटाई करके मड़ाई के पूर्व सूखने के लिए फैलाई थी। बारिश और तेज हवा से काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा तेज हवा के चलते टिन शेड और छप्परों को भी नुकसान पहुंचा है। कस्बा बीकापुर, खजुरहट, किसानगंज, उमरनी पिपरी सहित कई गांव में लोगों के छप्पर उजड़ गए तो टिन शेड उड़कर दूर जा गिरे। बीकापुर के नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि क्षति का आकलन करने के लिए संबंधित लेखपाल को क्षेत्र में भेजा गया है।



तारुन क्षेत्र में मचाई तबाही
क्षेत्र में आंधी ने जगह-जगह क्षति पहुंचाई है। नसरतपुर में सरिया गिर गई, टिन शेड उड़ गए। इसकी चपेट में आकर पशु दब गए। एक किसान की ट्यूबवेल की दीवार गिर गई। वहीं, आंधी के बीच गेहूं के खेत में लगी आग से चार किसानों की पांच बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। आंधी से विद्युत उपकेंद्र तारुन क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के पोल व तार टूटकर गिर गए। कई स्थानों पर पेड़ की डालियां तारों पर गिरने से तार व खंभे टूट गए। सगरा सराय में पोल टूट कर गन्ने के खेत में गिर गया। कुबेर पुरवा में चिलबिल के पेड़ की डाली टूट कर 11 केवीए लाइन के केबल पर गिर पड़ी। मोती तिवारी का पूरा में यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर खंभे पर गिर गया। धर्मगंज फीडर में 11,000 के लिए तार टूट गया। अवर अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि आठ फीडरों में से पांच की विद्युत आपूर्ति बहाल की जा चुकी थी।


पश्चिमी हवाएं चलेंगी, मौसम रहेगा सामान्य से गर्म

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान 21 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानी डॉ़ सीताराम मिश्र ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि वर्षा के आसार नहीं हैं। इस दौरान हवाएं सामान्य से तेज गति से मुख्यतः पश्चिमी दिशा में चलेंगी। साथ ही तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना जताई गई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सिंचाई एवं देखभाल की योजना बनाएं, ताकि बदलते मौसम का प्रभाव कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed