फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wedding Procession Turns Back Midway; Relatives Complete Rituals Alongside the Groom

Ayodhya News: बीच रास्ते से लौटे बराती, दुल्हे के साथ रिश्तेदारों ने पूरी कराईं रस्में

Thu, 14 May 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Wedding Procession Turns Back Midway; Relatives Complete Rituals Alongside the Groom
सोहावल। तहसील क्षेत्र में एक शादी समारोह में बरातियों की बस मार्ग पर फंस गई। बस नहीं मुड़ पाने के कारण 50-60 बराती भूखे पेट लौट गए। यह घटना बुधवार रात को हुई।
विज्ञापन




बिसौली बड़ागांव निवासी वेद प्रकाश गोस्वामी की बेटी का विवाह समारोह था। बरात रमगड़ा बक्शी तालाब लखनऊ से डीलक्स बस से आई थी। बरातियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना था। बड़ागांव-विसौली संपर्क मार्ग पर निर्माण के कारण बस मुड़ नहीं सकी। चालक ने लगभग एक घंटे तक वाहन मोड़ने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुआ। कार्यक्रम स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बस फंस गई थी। बरातियों और घरातियों ने चालक से दूसरा रास्ता लेने का अनुरोध किया। चालक ने मना कर दिया, जिससे बस में सवार यात्री गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन




निर्माण कार्य पर आरोप

बस फंसने से मेहमानों के लिए तैयार नाश्ता और भोजन व्यर्थ हो गया। दूल्हे के पिता और अन्य रिश्तेदारों को कारों से पहुंचकर शादी की रस्में पूरी करानी पड़ीं। बेटी के पिता ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संपर्क मार्ग पर लोग मनमानी निर्माण करा लेते हैं। वेद प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि निर्माण कार्य की अनदेखी का खामियाजा उनके परिवार को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed