{"_id":"68349e8301a3def4f603c2ad","slug":"weather-may-change-scattered-rain-likely-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1220884-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बदल सकता है मौसम का मिजाज, छिटपुट बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बदल सकता है मौसम का मिजाज, छिटपुट बारिश के आसार
विज्ञापन
अयोध्या। 29 मई को पूर्वी यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। ऐसे में 30 और 31 मई को अलग-अलग जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 14-15 जून तक मानसून के दस्तक देने के भी आसार बन रहे हैं। इसके एक सप्ताह पहले सात जून से प्री मानसून बारिश शुरू हो सकती है।
एक दिन पहले शुरू हुए नौतपा का अभी बहुत प्रभाव नहीं दिख रहा है। यह अलग बात है कि पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस हर किसी को परेशान किए हुए है। फिर भी शहरी क्षेत्र में गर्मी के प्रभाव के अनुरूप तापमान का पारा नहीं दिख रहा है। पिछले बृहस्पतिवार को जिले के कई इलाकों में 57.4 मिमी तक बारिश के बाद से अभी तक अधिकतम तापमान 35 से 37 के बीच बरकरार है। यह सामान्य से भी दो से तीन डिग्री तक कम रहा।
सोमवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 36.5 रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 27.5 रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद तेज धूप की तपिश ने सताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। घरों से बाहर निकले लोगों को इसकी तल्खी हलकान किए रही। घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों के भीतर भी बिना एसी और कूलर के राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
इस बारे में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर की तुलना में शहरी क्षेत्र का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री अधिक हो सकता है। इसलिए रिकॉर्ड किए गए तापमान की अपेक्षा शहर में ज्यादा गर्मी का अहसास हो रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में टुकड़ों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में नौतपा का प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं रहेगा।