फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Weather conditions: Storm and rain in the morning, sunshine during the day

मौसम के रंग : भोर में आंधी-बारिश, दिन में निकली धूप

Sat, 19 Apr 2025 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Weather conditions: Storm and rain in the morning, sunshine during the day
अयोध्या। मौसम में उतार-चढ़ाव थम नहीं रहा है। भोर में एक बार फिर आंधी के साथ बारिश हुई तो दिन में धूप निकल आई। ऐसे में गेहूं और आम के साथ अन्य कई फसलों में पिछले दिनों कई चरण में किसानों के हुए नुकसान का दायरा और बढ़ गया है। अभी अगले सप्ताह भी किसानों के लिए मौसम चिंताजनक ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम सोहावल और मिल्कीपुर क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार को पूरे दिन धूप निकली रही। ऐसे में लगा कि अब मौसम संभल गया है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शनिवार को भोर में चार बजे के करीब अचानक मौसम ने अंगड़ाई ली और लोग नींद में ही थे, तभी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 20 से 30 मिनट तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच से 10 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि इस आंधी व बारिश से मटर, चना, मसूर, अलसी व सरसों को भी नुकसान हुआ है। अभी अगले सप्ताह भी हल्की बारिश होने की आशंका है। प्रगतिशील किसान उमानाथ शुक्ल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में गेहूं और आम की फसल को कई बार नुकसान हो चुका है। एक बार फिर बारिश में गेहूं भीग गया और बागों में आम टूटकर गिर गए। ऐसे में गेहूं का वजन कम हो जाएगा। साथ ही इसका रंग बदल कर हल्का लाल या काला पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार एक बार फिर तेज आंधी के साथ बारिश ने शुक्रवार को खुली धूप के चलते कुछ हद तक मड़ाई लायक हुई गेहूं की कटी फसल को भिगो दिया। इससे गेंहूं की मड़ाई फिर से बाधित हो गई। गेहूं की कटी फसल चारों तरफ बिखर गई। धूप खिलने पर जैसे ही किसान फसल को काट कर मड़ाई के लिए तैयार करता है, वैसे ही फिर आंधी के साथ बारिश हो जाती है। ऐसे में मड़ाई का काम ठप पड़ जाता है। मौसम के बदलते मिजाज से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed