Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   We will achieve the goal of a developed India through collective effort: Brajesh Pathak

विकसित भारत के लक्ष्य को संयुक्त प्रयास से करेंगे प्राप्त: ब्रजेश पाठक

Sat, 16 May 2026 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 16 May 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
We will achieve the goal of a developed India through collective effort: Brajesh Pathak
प्र​शिक्षण वर्ग का उद्घाटन करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
अयोध्या। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को संयुक्त प्रयासों से प्राप्त करना है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन


वह अयोध्या स्थित विश्व हिंदू परिषद ओंकार सभागृह में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 प्रशिक्षण वर्ग में शनिवार को बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। विकसित राष्ट्र के निर्माण के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपने कार्यों को संपादित करना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकारें किसान, मजदूर, महिला, युवा और बुजुर्ग सहित हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का विशेष उल्लेख किया, जिसके तहत पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलता है। इस योजना से उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने पांच करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड बनाकर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सभी को मिलकर कार्य करना है। इस अवसर पर उन्होंने एक प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन



प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि संगठन ''सबका साथ-सबका विकास'' के मूल मंत्र पर लगातार काम कर रहा है। इसका लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन को आसान बनाना और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश सहसंयोजक राजकुमार, भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा और पवन सिंह चौहान, पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रजा, विधायक नीरज बोरा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, सत्येंद्र सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed