फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Water tank pillars in Tandwa village damaged within a year

Ayodhya News: टंडवा गांव में पानी की टंकी के पिलर एक साल में हुए क्षतिग्रस्त

Sun, 26 Jul 2026 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Water tank pillars in Tandwa village damaged within a year
टंडवा में पानी की टंकी।
अमानीगंज। क्षेत्र के टंडवा गांव में एक वर्ष पहले बनी पानी की टंकी के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रविवार को मरम्मत करने पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध के कारण काम रोकना पड़ा। ग्रामीण निर्माण में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत 278.66 लाख रुपये की लागत से यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट्स एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड ने यह टंकी बनाई थी। टंकी के चालू होने के कुछ समय बाद ही पिलरों में दरारें आ गईं। उनसे गिट्टी व मसाला झड़ने लगा तो ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। स्कॉम कंपनी के मजदूर मरम्मत के लिए पिलरों की खुदाई कर रहे थे। पूर्व प्रधान अमर प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, भुल्लर, राजेश समेत अन्य ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य में दो सूत की पतली सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


जल निगम के अवर अभियंता शिवम सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य में कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम की जांच के बाद ही मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि विशेषज्ञों की टीम से गहन जांच कराई जाए। वे भविष्य में किसी खतरे से बचने के लिए उचित मरम्मत और लापरवाह कंपनी पर कार्रवाई चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed